You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Many areas of Delhi are in the grip of floods, the water level has reached beyond 208, the problem of drinking water may also increase.

दिल्ली के कई इलाके बाढ़ की चपेट में, जलस्तर 208 के पार पहुंच, पीने के पानी की भी बढ़ सकती है समस्यादिल्ली के कई इलाके बाढ़ की चपेट में, जलस्तर 208 के पार पहुंच, पीने के पानी की भी बढ़ सकती है समस्या

Share This Post

नई दिल्ली (नेशनल थॉट्स)-  दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर 208 के पार पहुंच चुका है। लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से शिफ्ट किया जा रहा है। रातभर लोगों ने बड़ी मुश्किलों से वक्त गुजारा। लोगों का कहना है कि कैंपों में इंतजाम की कमी है। सिंघु बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। दिल्ली बाईपास से ISBT की तरफ सड़क को बन्द किया गया है। ISBT इलाके में यमुना का पानी आ गया है। कुंडली बॉर्डर भी जाम है,  बाईपास भी जाम है
 
DDMA की बैठक  लिए गए थे कई अहम निर्णय 
 
बाढ़ संबंधी समस्याओं के मामले पर बुधवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल के नेतृत्व में  DDMA की बैठक सम्पन्न हुई , जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए हैं। स्कूल, विश्वविद्यालय को रविवार तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। सरकारी दफ्तर जो अत्यावश्यक सेवाएं देतें हैं उनको छोड़कर सभी अन्य सरकारी दफ्तरों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। निजी दफ्तरों से भी इसकी अपील की गई है। 
 
यमुना किनारे के सारे इलाके डूबे, सड़कों पर लगा लंबा जाम  
 
दिल्ली में यमुना की बाढ़ से बुरा हाल है। यमुना किनारे के सारे इलाके डूब चुके हैं। पानी अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इसका असर ट्रैफिक रफतार पर भी दिख रहा है। दोपहर के समय सराय काले खां और शास्त्री पार्क में लंबा जाम लगा हुआ है। पुराना किला और रिंग रोड पर पानी भरने से वहां भी ट्रैफिक फंसा हुआ है। सबसे ज्यादा प्रभावित कश्मीरी गेट का इलाका है। आईएसबीटी में ट्रैफिक को रोक दिया है। सुबह तक ट्रैफिक कुछ चल रहा था, लेकिन पानी बढ़ने के बाद हालात बिगड़ने लगे। इससे ट्रैफिक रोक दिया गया है।
 
ISBT, कश्मीरी गेट जाने वाले ध्यान दें

यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से जीटी रोड पर शाहदरा से आईएसबीटी, कश्मीरी गेट की तरफ जाने वाली ट्रैफिक को केशव चौक-कड़कड़डूमा कोर्ट, रोड नंबर 57, एनएच-24 के जरिए सीलमपुर टी-पॉइंट की तरफ मोड़ दिया गया है।
 दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यह जानकारी ट्विटर पर दी है।
दिल्ली में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक, आवश्यक सेवाओं की गाड़ियों पर प्रतिबंध नहीं

दिल्ली में बाढ़ के साथ ही पीने के पानी की बढ़ सकती है समस्या
 
अगले एक-दो दिन दिल्ली के लोगों को पानी की दिक्कत होने वाली है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि – यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाक़ों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे: सीएम केजरीवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *