You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

BJP organization engaged in the service of flood victims

बाढ़ पीड़ितों की सेवा में जुटा भाजपा संगठन

Share This Post

नई दिल्ली (नेशनल थॉट्स)- भारी बारिश के कारण दिल्ली में पल-पल बढ़ता बाढ़ का खतरा लोगों की चिंताएं बढ़ा रहा है। सरकार, समाज सेवी संगठन व अन्य राजनीतिक दल बाढ़ पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाने में लगे। वहीं भाजपा संगठन के लोगों को भी बाढ़ पीड़ितों के बीच काम करते देखा गया है। 


बाढ़ पीड़ितों की सेवा में दिन रात लगे हैं भाजपा के नेता व कार्यकर्ता
 
भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार ने बाढ़ पीड़ितों दिल्कोली के लोगों को सड़कों पर बैठा रखा है, यदि तेज बरसात आ जाये तो सड़कों पर पड़े इन बाढ़ पीड़ितों का क्या होगा, निश्चित तौर पर बीमारी फैलेंगी और समस्यायें बढ़ेंगी। दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा के मागदर्शन में संगठनात्मक जिलाध्यक्षों लता गुप्ता, विनोद बछेती, मोहन गोयल एवं कुलदीप सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न इलाकों में बाढ़ पीड़ितों के लिए दिन रात सेवा कार्यों में लगे हैं।

बाढ़ पीड़ितों के लिए दिल्ली भाजपा ने विभिन्न स्थानों पर लगाए राहत कैंप
वहीं दूसरी और भाजपा के वरिष्ठ नेता सांसद डाॅ. हर्ष वर्धन, रमेश बिधूड़ी, मनोज तिवारी राहत कैम्पों में जाकर बाढ़ पीड़ितों से मिल रहे हैं। सांसद रमेश बिधूड़ी ने विश्वकर्मा कालोनी, जैतपुर में लगभग 1000 बाढ़ विस्थापितों के लिये 24 घंटा रसोई प्रारंभ की है।  गीता कालोनी शमशान घाट, गीता कालोनी पुश्ता एवं एन एच-24 अक्षरधाम मोड़ पर बाढ़ पीड़ितों के लिये राहत एवं भोजन केन्द्र चला रहे हैं। डीएनडी पुश्ता एवं समस्तीपुर गांव में भी बाढ़ पीड़ितों के लिये राहत एवं भोजन केन्द्र चलाया जारहा है। भोजन वितरण के साथ ही छोटे बच्चों के लिये दूध और बिस्किट की व्यवस्था भी की गई है।
आवश्यकता होने पर मेडिकल कैम्प भी लगाएंगे 

चांदनी चौक जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता यमुना घाट एवं यमुना बाजार क्षेत्र से विस्थापित बाढ़ पीड़ितों के लिये मोरी गेट कैम्प में रसोई चला रहे हैं। सांसद डाॅ. हर्ष वर्धन ने कहा कि आवश्यता पड़ने पर हम इनके लिये मेडिकल कैम्प भी लगायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *