You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

दिल्ली में बाढ़ में पेड़-पौधों को भारी नुकसान, हजारों पौधे बाढ़ में बहे

Share This Post

नई दिल्ली : दिल्ली में यमुना के पानी से आई बाढ़ के कारण कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। अभी भी यमुना नदी में जल का स्तर घट बढ़ रहा है। पहले की भांति स्थिति सामान्य होने में अभी समय लगेगा। 

बाढ़ से नदी क्षेत्र में लगे 90 हजार पौधे और घास खत्म 
 
दिल्ली में बाढ़ के कारण यमुना क्षेत्र में डीडीए द्वारा लगाए गए हजारों पौधों व घास को भी काफी हानी हुई है। जानकारी के अनुसार यमुना में आई इस बाढ़ में नदी क्षेत्र में लगे 90 हजार पौधों में से 90 फीसदी बह गए। इसके अलावा यमुना बाढ़ क्षेत्र में इस वर्ष लगाई गई घास के पौधे भी बर्बाद हो गई।
 
बाढ़ के कारण यमुना बाढ़ क्षेत्र में डीडीए की 10 परियोजनाएं प्रभावित 
 
अधिकारियों ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में अपनी पुनर्स्थापना योजना के हिस्से के रूप में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की तरफ से यमुना बाढ़ क्षेत्र के हजारों हेक्टेयर क्षेत्र में शुरू की गई सभी 10 परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। अब उन्हें फिर से पटरी पर लाने में कुछ साल का समय लगेगा। चूंकि अधिकांश क्षेत्र अभी भी जलमग्न है या कीचड़ से ढका हुआ है।अधिकारियों के अनुसार कुछ स्थानों पर, कम से कम 2 मीटर तक पानी अभी भी जमा हुआ है। ऐसे में नुकसान की सटीक प्रकृति और सीमा का आकलन करने में समय लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *