You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

चंद्रयान-3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग 4 फेज में कैसे हुई

Share This Post


नई दिल्ली (नेशनल थॉट्स) :  चंद्रयान-3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग चार फेज में हुई। तब लैंडर से चंद्रमा 30 किमी दूर था। पहले हॉरिजॉन्टल और फिर वर्टिकल लैंडिंग प्रोसेस शुरू हुई। 5 बजकर 27 मिनट पर इसका लाइव टेलीकास्ट शुरू हुआ। इसके बाद 5 बजकर 44 मिनट पर इसे एटीट्यूड होल्डिंग फेज में हॉरिजॉन्टल पोजिशन से वर्टिकल पॉजिशन में लाने के लिए हल्का सा मोड़ा गया। इसी समय को ’20 मिनट ऑफ टेरर’ यानी ‘खौफ के 20 मिनट’ कहा गया।1. रफ ब्रेकिंग फेज: इस फेज के दौरान, चंद्रमा से 30 किमी दूर पर लैंडर की रफ्तार 6 हजार किमी प्रति घंटे से कम की गई। ताकि उसकी सॉफ्ट लैंडिंग कराई जा सके।

2. एटीट्यूड होल्डिंग फेज: लैंडर को हॉरिजॉन्टल पोजिशन में चंद्रमा से 30 किमी दूरी से 7.43 किमी दूरी तक लाया गया। फिर इसे हॉरिजॉन्टल पोजिशन से थोड़ा वर्टिकल मोड़ा गया।

3. फाइन ब्रेकिंग फेज: इस फेज में लैंडर ने करीब 2.9 मिनट में हॉरिजॉन्टल रहकर 28.52 किमी का सफर तय किया, ताकि लैंडिंग वाली जगह के ऊपर आ सके। इस दौरान चंद्रमा से उसकी दूरी को करीब 1 किमी कम किया गया। चंद्रयान-2 ने इसी एटीट्यूड होल्ड और फाइन ब्रेकिंग फेज के बीच अपना कंट्रोल खो दिया था और क्रैश हो गया था।

4. टर्मिनल डेसेंट:
 इस फेज में लैंडर चंद्रमा से करीब 800 मीटर दूर था। तब इसे वर्टिकल पोजिशन में चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंड कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *