आप सभी जानते है की गुजरातियों को व्यापार करने के लिए देश और दुनिया में जाना जाता है। ऐसा ही एक व्यवसाये वडोदरा के चार युवकों ने किया है। इन्होंने एक चाय कैफे शुरू किया है। इन युवाओं ने चाय बेचने के लिए अपने स्टार्टअप की इस तरह से शुरुवात की है जिससे पर्यावरण को नुकसान भी नहीं पहुंचे और लोगों को पसंद भी आए। इस व्यवसाये से चारों युवक हर महीने 50 हजार रुपए का मुनाफा कमा रहे हैं।
इस कैफै मे आपको ग्राहकों के लिए इनडोर गेम्स की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यहाँ कागज या कांच के कपों के बजाए बिस्किट कप में चाय देने की व्यवस्था है। यानी चाय पीने के बाद कप को खा भी सकते हैं, जिसे ग्राहक भी पसंद कर रहे हैं।
वडोदरा में रहने वाले रुकमिल शाह, आर्श देसाई, ऋतिक पाटनी और हेनील शाह ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, लेकिन इंजीनियरिंग में करियर बनाने के बजाय इन्होंने सामा-सवली रोड पर दो महीने पहले चाय कैफे के नाम से एक रेस्टोरेंट शुरू किया। जो उन्हे हर महीने 50 हजार तक का मुनाफा दे रहा है | इसी के साथ युवकों का भारत के अलग-अलग क्षेत्रों मे भी चाय कैफै खोलने की तैयारी है |