देश में कोरोना का बढ़ता कहर डरा रहा है। पिछले 24 घंटे में 96,563 नए मरीज मिले, 50,095 ठीक हुए और 445 ने जान गंवाई। इसके साथ ही एक्टिव केस, मरीजों की संख्या 7.84 लाख हो गई है। इनमें बीते छह दिन से 30,000 से ज्यादा की बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में इसे रोकना जरूरी है |
देश में अब तक करीब 1.27 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.17 करोड़ ठीक हुए हैं और 1.65 लाख ने जान गंवाई है। ये आंकड़े केन्द्रीय स्वस्थ मंत्रालय द्वारा प्रकाशित किए गए हैं।
राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र :यहां 47,288 नए मरीज मिले। 26,252 मरीज ठीक हुए और 155 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 30.57 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 25 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं, जबकि 56,033 की मौत हुई है।
1. महाराष्ट्र :यहां 47,288 नए मरीज मिले। 26,252 मरीज ठीक हुए और 155 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 30.57 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 25 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं, जबकि 56,033 की मौत हुई है।
2. दिल्ली : यहां 3,548 नए केस आए। 2,936 मरीज ठीक हुए और 15 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.79 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.54 लाख ठीक हुए हैं और 11,096 ने जान गंवाई है। अभी 14,579 का इलाज चल रहा है।
3. मध्यप्रदेश : यहां 3,398 नए मरीज मिले। 2,064 लोग ठीक हुए, जबकि 15 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.10 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.83 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,055 की मौत हुई है।
4. राजस्थान : यहां 2,429 संक्रमितों की पहचान हुई। 527 मरीज ठीक हुए और 12 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक करीब 3.41 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.24 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,841 ने जान गंवाई है।