- 1679: मुगल बादशाह औरंगजेब ने अपनी सल्तनत के हिंदुओं पर फिर से जजिया कर लगाया। इस कर को अकबर ने समाप्त किया था।
- 1720: पेशवा बालाजी विश्वनाथ का निधन |
- 1825: एक प्रसिद्ध बर्मा सेनापति बन्धुल का निधन |
- 1891: गोवा के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी टी. बी. कुन्हा का जन्म हुआ |
- 1902: शास्त्रीय गायक बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ का जन्म हुआ |
- 1902: लॉस एंजिल्स में पहला मोशन पिक्चर थियेटर खुला |
- 1905: मिस्र की राजधानी काहिरा और दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर के बीच रेल यातायात शुरू हुआ |
- 1912: टाइटैनिक का सामुद्रिक परीक्षण शुरू।
- 1921: प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने नए सापेक्षता के सिद्धांत विषय पर न्यूयार्क शहर में व्याख्यान दिया |
- 1933: क्रिकेटर प्रिंस रणजीत सिंह जी का गुजरात के जामनगर में निधन |
- 1942: कांग्रेस ने क्रिप्स मिशन के प्रस्ताव को खारिज किया |
- 1942: अभिनेता रोशन सेठ का जन्म हुआ |
- 1969: भारत के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अजय देवगन का जन्म हुआ |
- 1970: ‘असम पुनर्गठन अधिनियम’ के तहत भारत के उत्तर-पूर्व में मेघालय को स्वायत्तशासी राज्य का दर्जा हासिल हुआ। इस राज्य का गठन असम के दो जिलों संयुक्त गारो और जयंतिया और खासी हिल्स को मिलाकर किया गया।
- 1982: टेनिस खिलाड़ी डेविड फैरर का जन्म हुआ |
- 1982: अर्जेंटीना ने दक्षिणी अटलांटिक महासागर में स्थित फॉकलैंड द्वीप समूह पर हमला किया।
- 1986: अमेरिकी विमानन कंपनी के बोइंग विमान में बीच हवा में बम फटने से सुराख हुआ। चार यात्री हवा के दबाव से विमान से गिरे। पायलट ने विमान को सुरक्षित उतारा।
- 1997: सुमिता सिन्हा ने एक रिकार्ड बनाया, जब 3200 किलोग्राम वजन का एक ट्रक उनके ऊपर से गुजरा।
- 2001: नेपाल में माओवादी विद्रोहियों द्वारा 37 पुलिस अधिकारियों की हत्या |
- 2005: वैटिकन का सर्वोच्च पद संभालने वालों में से एक पोप जॉन पॉल द्वितीय का निधन।
- 2007: सोलोमन द्वीप में शक्तिशाली सुनामी आयी |
- 2011: भारत ने 1983 में पहले वर्ल्ड कप जीतने के बाद आज ही के दिन दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता था |
- 2013: पाकिस्तान के पेशावर में बिजली संयंत्र पर हुए हमले में सात लोग मारे गए |
- 2013: बर्मा के यांगून में एक मस्जिद के अंदर लगी भीषण आग में तक़रीबन 13 बच्चों की मौत हो गई |
- 2017: अमेरिकी गायक और गीतकार बॉब डिलन ने साहित्य के लिए प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार स्वीकार कर लिया |
- 2017: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में देश की सबसे लम्बी, चेनानी-नाशरी सड़क सुरंग राष्ट्र को समर्पित किया |

Related posts
Click to comment