नैशनल थॉट्स / प्रगतिदूत /दिग्विजय कुमार सिंह :- आज Doctor’s Day के अवसर पर मैं भारतीय पंचायती राज पार्टी की तरफ से हमारे देश के सभी स्वास्थ्य कर्मी और डॉक्टर्स को सलाम करता हूँ और इस कोरोना महामारी के दौर में उनकी हिम्मत, कर्म के प्रति निष्ठा और अपनी जान दाँव पर लगा कर दूसरों के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए उनको धन्यवाद देता हूँ।
#doctorsday2020 #doctor #CoronavirusPandemic #CoronaWarriors #health #savior
1 जुलाई : जानिए, क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे…
महान भारतीय चिकित्सक डॉ. बिधानचंद्र राय का जन्म दिवस एक जुलाई को मनाया जाता है। उनका जन्म 1882 में बिहार के पटना जिले में हुआ था। कोलकाता में चिकित्सा शिक्षा पूर्ण करने के बाद डॉ. राय ने एमआरसीपी और एफआरसीएस की उपाधि लंदन से प्राप्त की। 1911 में उन्होंने भारत में चिकित्सकीय जीवन की शुरुआत की। इसके बाद वे कोलकाता मेडिकल कॉलेज में व्याख्याता बने। वहां से वे कैंपबैल मेडिकल स्कूल और फिर कारमिकेल मेडिकल कॉलेज गए। उनकी ख्याति एक शिक्षक एवं चिकित्सक के रूप में नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानी के रूप में महात्मा गांधी के साथ असहयोग आंदोलन में शामिल होने के कारण बढ़ी। भारतीय जनमानस के लिए प्रेम और सामाजिक उत्थान की भावना डॉ. राय को राजनीति में ले आई। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य बने और बाद में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का पद संभाला। डॉ. राय को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। उनके जन्म दिवस को डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है।
*जनता के विश्वास की डोर है डॉक्टर :* वर्तमान में डॉक्टरी ही एक ऐसा पेशा है, जिस पर लोग विश्वास करते हैं। इसे बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी डॉक्टरों पर है। डॉक्टर्स डे स्वयं डॉक्टरों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि यह उन्हें अपने चिकित्सकीय प्रैक्टिस को पुनर्जीवित करने का अवसर देता है।
धरती पर भगवान के रूप में मदद को तैयार बैठे डॉक्टर्स की किसे जरूरत नहीं पड़ती। हमारे जीवन में उनके इस योगदान को याद करने के लिए डॉक्टर्स डे मनाया जाता है