नई दिल्ली – हमारा युद्ध विज्ञापन वाली दिल्ली सरकार के विरुद्ध लेकिन हम अपना फर्ज निभाएंगे । जिला केशवपुरम के सभी मंडलों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जल छिड़काव कर प्रदूषण को कम करने का प्रयास करेंगे। इसी अभियान के तहत आज प्रातः वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में नगर निगम में नेता सदन के नेतृत्व में जल छिड़काव कर के जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया ने इस अभियान की शुरुआत की।
आज 3:00 बजे सभी मंडलों में कार्यकर्ता इस अभियान को आगे बढ़ाया। जिला टीम और मण्डल अध्यक्षों के साथ जनप्रतिनिधियों ने इस कार्य को कार्यकर्ता साथियो सहित अंजाम दिया। इसके पश्चात प्रेमबारी पुल प्रेरणा चौक केशवपुरम और धीरपुर में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश एवं पूर्वांचल मोर्चा द्वारा चलाए गए करोना जागरूकता अभियान में सहभागिता रही। पुरे जिले में आज जल छिड़काव 38 स्थानों पर हुआ तथा कारोंना जागरूकता के 10 स्थानों पर कार्यक्रम सम्पन्न हुए जुसमे श्री अशोक गोयल देवरहा उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश एवम श्री वासु रुखड़ युवा मोर्चा अध्यक्ष मौजूद रहे।