दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बूथ समिति संवाद के अंतर्गत बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी के रूप में जानी जाती है और ऐसे में प्रदेश भाजपा के मुखिया का बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ में संवाद कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में साबित हुआ है। त्रि नगर विधान सभा के सभी मंडलो के मंडल एवं बूथ कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम के माध्यम से सीधा संवाद किया गया ।
अपने संवाद के दौरान आदेश गुप्ता ने कहा की “भाजपा का कार्यकर्ता पद, प्रतिष्ठा तथा सम्मान काम से कमाता है सिर्फ़ नाम से नहीं और पार्टी आज 2 से 300 पार सिर्फ़ ऐसे ही कार्यकर्ताओं के तप के कारण पहुँची है।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा की “ जिस प्रकार हमारे पूर्वजों के संस्कार और सीख यानी वसुदेव कुटुंबकम के भाव को सही मायनो में मोदी जी ने कोरोना काल में पूरे विश्व को वैक्सिन देकर दर्शाया है उसी प्रकार हमें भी पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक अपने विचार अपने संस्कारों को लेकर जाना है।
समवाद में मौजूद भाजपा ज़िला अध्यक्ष राज कुमार भाटिया ने कहा “प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा हम सभी कार्यकर्ताओं से जो समवाद हुआ वो ऐसा ही था जैसे भागवत गीता का पाठ हों और पार्टी के संस्कार युवा कार्यकर्ताओं को दिए गए हो।
बूथ संवाद में प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, ज़िला प्रभारी श्याम शर्मा, प्रदेश मंत्री एवं सह प्रभारी संतोष गर्ग, विधान सभा प्रत्याशी तिलक राम गुप्ता सहित निगम पार्षद और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।