केंद्रीय विद्यालयों की कक्षा 1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 3 अप्रैल 2021 से शुरू हो गए है, जबकि कक्षा 2 और इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए पंजीकरण ऑफलाइन मोड में 8 अप्रैल 2021 से शुरू किए जाएंगे | ऑफलाइन पंजीकरण सुबह 10 बजे से शुरू होंगे | प्रवेश विवरण केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट पर भी प्राप्त किया जा सकता है | मोबाइल ऐप के माध्यम से भी इस विषय में जानकारी प्राप्त की जा सकती है |
केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन प्रवेश का ऐप गूगल प्ले स्टोर और केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है | कक्षा एक और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए सीटों की उपलब्धता के आधार पर पंजीकरण होगा | इसके लिए 8 अप्रैल से 15 अप्रैल तक सुबह 8 बजे से
ऑफलाइन मोड में शाम 4 बजे तक आवेदन जारी रहेंगे |कक्षा 11 के लिए, पंजीकरण फॉर्म विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा | तय की गई तारीख और नियम अनुसार यह प्रवेश फॉर्म डाउनलोड किए जा सकते हैं | सभी वर्गों के लिए आयु की गणना 31.03.2021 तक होगी | सीटों का आरक्षण वेबसाइट पर उपलब्ध केंद्रीय विद्यालय प्रवेश दिशा निर्देशों के अनुसार होगा |