भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का क्रिकेट जगत में सफर जारी है | उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है | क्युकी दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर कंधे की चोट की वजह से इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं | ऐसे में दिल्ली की कमान अब ऋषभ पंत को सौंपी गई है | ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाए जाने पर श्रेयस अय्यर ने अपना रिएक्शन दिया है और साथ ही इस युवा खिलाड़ी को इस पद के लिए बेस्ट बताया है |
ऋषभ पंत ने कहा कि उनका सपना पूरा हो गया है, वो हमेशा से इस टीम की कप्तानी करना चाहते थे. श्रेयस अय्यर ने भी दिल्ली कैपिटल्स के इस फैसले को सही बताया है |
दिल्ली कैपिटल्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शानदार सफर तय किया है | प्लेऑफ का सफर पहली बार तय करने के साथ पिछले सीजन में फाइनल खेलने तक इस मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के नेतृत्व में टीम का परफॉर्मेंस शानदार रहा | पिछले दो सालों में अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने काफी तरक्की की है |