बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का सोमवार को जन्मदिन है। लालू प्रसाद के छोटे बेटे आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैंं। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बिहार के युवा राजनेता का जन्मदिन पार्टी के नेता से लेकर परिवार के लोग तक मना रहे हैं।
तेजस्वी ने परिवार की मौजूदगी में आधी रात को बर्थडे केक काटा। उनकी बहन रोहिणी आचार्य और भाई तेज प्रताप ने उन्हें ट्वीट करके जन्मदिन की बधाई दी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भी कार्यकर्ता उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। रोहिणी में ट्वीट कर कहा, ‘बिहार के भावी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामना। इतनी दूर हैं.. फिर भी हम एक है.. भाई बहन कि प्रीत का.. ये बंधन का एहसास है.. जनता का भी ख्याल रखना.. हर बहना का भाई.. यूंही बन कर तू रहना.. जन्मदिन मुबारक हो टूटू।’
इतनी दूर हैं..
फिर भी हम एक है..
भाई बहन कि प्रीत का..
ये बंधन का एहसास है..
जनता का भी ख्याल रखना..
हर बहना का भाई..
यूंही बन कर तू रहना..
Happy birthday tutu 😘💕🎉🤗 pic.twitter.com/T4xyfbAZdQ— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 8, 2020