सभी लोग तन की सुंदरता
और तन की मजबूती
पर अधिक जोर देते हैं
जबकि मन की सुंदरता
और मन की मजबूती
अधिक महत्वपूर्ण है
तन कितना भी मजबूत हो
यदि मन कमजोर है
तो व्यक्ति हार जायेगा
और तन चाहे कमजोर हो
यदि मन मजबूत है
तो व्यक्ति जीत जायेगा
इसी प्रकार सुंदर मन वाला व्यक्ति ही
अच्छे कार्य करेगा
मन सुंदर न हो
तो तन चाहे कितना भी सुंदर हो
वो बुरे काम ही करेगा इसलिये
मन की सुंदरता व
मन की मजबूती
पर अधिक ध्यान दो